September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

E9 News, जालंधर (मनु सभ्रवाल) जालंधर पुलिस की सीआईए ब्रांच ने उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब के गैंगस्टर्स को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जालंधर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनसे तीन अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरोह के तीन और सदस्यों को काबू करने के लिए पुलिस दल उत्तर प्रदेश रवाना हो गया है। जालंधर के डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुर तेंजिंदर सिंह अौलख ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इन तीनों को एक पार्क में वारदात की योजना बनाते हुए घेर कर काबू किया गया है। पकड़े गए अारोपियों में कर्प्रीत सिंह उर्फ़ लवली, संजे उर्फ़ लाडी और गगन वर्मा तीनों जालंधर के निवासी हैं। उन्होंने ने बताया कि पकड़े गए अारोपियों ने उत्तर प्रदेश के विक्की के बारे में जानकारी दी है जिस के ग्रुप से ये लोग हथ्यिार खरीदते थे।