September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

इंडियन मिलिट्री एकेडमी में संदिग्ध लोगों के घुसने की ख़बर से मचा हड़कंप

E9News देहरादून: राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके और देश की आन-बान और शान IMA (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) में आज सुबह करीब 7 बजे कुछ संदिग्ध लोगों के घुसने की ख़बर ने हड़कंप मचा दिया। चारों तरफ आर्मी की मुस्तैदी होने के बावजूद भी कुछ लोगों का आईएमए में घुसना सुरक्षा व्यवस्था पर जहां सवाल खड़े कर रहा था वहीं अधिकारियों को भी परेशान कर रहा था। अचानक घुसे संदिग्धों की ख़बर की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गयी। मौके पर आसपास के सभी थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। साथ ही अधिकारियों को भी मौके पर आना पड़ा। चारों तरफ फ़ौज और पुलिस के जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया। इसके साथ ही आसपास के इलाके में भी अलर्ट जारी कर सर्च अभियान चलाया गया। घंटों तक चले इस अभियान में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गयी। फिर कुछ देर पूरे मामले से पर्दा उठा। दरअसल, ये सब अभियान हकीकत का नहीं बल्कि पुलिस की एक मॉकड्रिल थी। पुलिस के बड़े अधिकारी ये देखना चाहते थे कि अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है तो उनकी पुलिस कितनी मुस्तौद है। पुलिस की ये मॉकड्रिल लगभग 2 घंटे तक चली।