September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

ऑटो चालक ने युवती को अगवाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

E9 News,चंडीगढ़: चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती को ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने उसको अगवा कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की से रेप का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार लड़की मूलरूप से गुरदासरपुर की रहने वाली है। कुछ समय पहले ही मोहाली के फेज-6 रहने आई थी। चंडीगढ़ के सेक्टर-34 की एक कंपनी में काम करने लगी थी। मंगलवार शाम को आफिस की छुट्टी के बाद वह फेज-6 के लिए ऑटो से निकली। उसने पिकाडली चौक से ऑटो लिया था। उसने ऑटो चालक से कहा कि उसे फेज-6 में उतार देना। जब वह सेक्टर-41 के पास पहुंचे तो ऑटो में दो लोग और सवार हुए। जिसने ऑटो चला रहे युवक से बातचीत की और शराब के ऊंचे दामों पर बात करने लगे। वह जब फेज-6 पहुंचे तो आरोपी उसे धमकाने लगे। एक ने कहा कि चुपचाप ऑटो में बैठी रहो, वरना वह उसे मार देंगे। वह उसे शहर के विभिन्न हिस्सों से घुमाते हुए घड़ूूआं ले गए। लड़की ने कई बार रास्ते में कहा कि उसे उतार दे। इस बीच आरोपी उसे खेतों में ले गए। साथ ही ऑटो बंद कर रेप की वारदात को अंजाम देने लगे। उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान लड़की ने उसका डटकर मुकाबला किया। इसके बाद वह तेजी से सड़क की तरफ भागी। वह चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर पहुंची।युवती ने तुरंत सौ नंबर पर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत लड़की को थाने पहुंचाया। साथ ही मामले संबंधी केस दर्ज किया है। पुलिस अब चंडीगढ़ सीमा व अन्य एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देख रही है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का दावा है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  जायेगा ।