
E9 News रांची: राजधानी रांची का कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई सालों से राजधानी रांची में आतंक का पर्याय बन चुके लवकुश को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुबली जिले से गिरफ्तार किया है। लवकुश की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस पिछले कई दिनों से बंगाल में कैंप कर रही थी। हुबली जिले के चंदन नगर थाना क्षेत्र में वह छुप कर रहा था। पुलिस लवकुश को लंबे समय से तलाश कर रही थी। वहीं, पुलिस को छापेमारी के दौरान लवकुश के घर सुरंग भी मिला था। रांची पुलिस ने लवकुश पर इनाम भी घोषित कर रखा था। उसके आवास पर पुलिस ने कई बार कुर्की भी की है। गौरतलब है कि पिछले साल इंजीनियर समरेंद्र सिंह को रंगदारी नहीं देने पर लवकुश ने गोली मार दी थी। हालांकि पुलिस उसे जब ढूंढ रही थी तो लवकुश लगातार फेसबुक पर अपना प्रोफाइल अपडेट करता रहता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 टीम बनाई गई थी।
More Stories
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत
दिल्ली के मियांवली इलाके में रात को गैंगवार
अखिलेश यादव को लगा एक और झटका