May 4, 2026

E9 News

Search for the Truth

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर

E9 News जम्मू: .साजिद मुनिवार्डी.: जम्मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जाता है कि चारों आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। बताया जाता है कि इलाके में कई और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के मुताबिक सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि एलओसी के पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण काफी सर्दी पड़ती है। लेकिन पाक सेना इसमें भी घुसपैठ के प्रयासों को अंजाम देने की कोशिशें कर गर्मी पैदा करने की कोशिशों में रहती है।