May 2, 2026

E9 News

Search for the Truth

गायों के संरक्षण और देखभाल के लिए सरचार्ज लागू

E9 News जयपुर: राजस्थान सरकार ने गायों के संरक्षण और देखभाल के लिए धन एकत्रित करने के लिए गैर न्यायिक स्टाम्प पर दस प्रतिशत सरचार्ज लागू कर दिया है। यह सरचार्ज सरकार के वित्त विभाग की ओर से लागू किया गया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार गायों की देखभाल और उनके संरक्षण के लिए किरायानामा, गिरवी, पट्टा करार और मुख्यतारनामे पर लगाये जाने वाले स्टाम्प की कुल कीमत का दस प्रतिशत सरचार्ज के रूप में वसूल करेगी। यह आदेश तुरंत प्रभावी हो गया है। न्यायिक कार्य में काम आने वाले स्टाम्प को इससे मुक्त रखा गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गत बजट में गायों के संवर्धन और संरक्षण के लिए यह सरचार्ज लगाने की घोषणा की थी।