July 31, 2026

E9 News

Search for the Truth

जम्मू कश्मीर के बारामूला सेक्टर में सेना के कैंप में आग, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

E9 News, श्रीनगर (साजिद मनुवार्डी) उत्तर कश्मीर के बारामुला में सेना के सिग्नल केंद्र (आर्मी सिग्नल सेंटर) में आज तड़के आग लग गई जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बारामूला में 19 इन्फैन्ट्री डू स्थित सिग्नल केंद्र में आग लग गई। सेना के तीन दमकलों को आग पर काबू पाने के लिए तत्काल रवाना किया गया। बाद में चार और दमकलों को भी आग बूझाने के काम में लगाया गया. सूत्रों के अनुसार आग लगने से केंद्र को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस हादसे में किसी के जख्मी होने की रिपोर्ट नहीं है।