September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

टोल नाके पर डाक्टर के अकाऊंट से 40 रुपये की जगह काटे 4 लाख रुपये

E9 News, कर्नाटकः कर्नाटक स्थित कोच्चि-मुंबई नेशनल हाईवे टोल नाका पर शनिवार देर रात एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। इस टोल पर एक डॉक्टर के अकाउंट से 40 रुपए की जगह 4 लाख रुपए काट लिया गया। उडुपी से करीब 18 किमी दूर गुंडमी टोल गेट पर यह घटना हुई। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार डॉक्टर ने 40 रुपये के टोल के लिए अटेंडेंट को अपना डेबिट कार्ड दिया, लेकिन अटेंडेंट ने 40 की जगह 4 लाख रुपये काट लिया। हालांकि इसकी रसीद भी दी गई, जिसपर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पुलिस के अनुसार मैसूर के रहने वाले डॉक्टर का नाम राव है। यह घटना 12 मार्च रात करीब 10:30 बजे अपनी कार से मुंबई जाते वक्त हुई।
डॉक्टर के पास अकाउंट से 4 लाख रुपए कटने का मैसेज आया तब उन्होंने टोल गेट स्टाफ को इसकी जानकारी दी। डॉक्टर ने दो घंटों तक अपने पैसे वापस पाने की कोशिश की लेकिन स्टाफ ने अपनी गलती नहीं मानी। इसके बाद डॉक्टर राव 5 किमी दूर कोटा पहुंचे और रात को 1 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ वापस टोल पर पहुंचे। अंत में टोल बूथ कर्मी ने अपनी गलती स्वीकार की और चेक के जरिए पूरा अमाउंट वापस करने की बात कही। हालांकि डॉक्टर ने जोर दिया कि उन्हें पूरी पैसा कैश में चाहिए। इसके बाद टोल स्टाफ ने कलेक्शन कंपनी के सीनियर अधिकारी से बात की और शाम 4 बजे तक 3 लाख 99 हजार 960 रुपए का बंदोबस्त कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस टोल पर हर दिन करीब 8 लाख रुपए का कलेक्शन हो जाता है।