September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

दिल्ली के मशहूर ढ़ाबे में फूड सेफ्टी विभाग का छापा

E9 News, नई दिल्लीः दिल्ली के कनॉट प्लेस में काके दा ढाबा पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा पड़ा है। सेफ्टी विभाग ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद से कार्यवाही कि गई है। डिप्टी फूड एंड सेफ्टी कमिश्नर ने कहा, ‘होटल में पैरों से आटा गूंथने की शिकायत मिली। शिकायत के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने छापा मारा। बता दें कि ट्विटर पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक होटल कर्मचारी को छत पर पैर से आटा गूथते हुए देखा जा सकता है। हांलाकि इस वीडियो की सच्चाई और इससे जुड़ी और जानकारी अभी सामने नहीं है लेकिन काके द ढाबा जैसी नामचीन होटल का अगर यह हाल है तो बाकी जगहों में क्या होता होगा। इस वीडियो को ट्विटर पर लोग नाराजगी के साथ शेयर कर रहे हैं।