July 31, 2026

E9 News

Search for the Truth

देखिये योग गुरू बाबा रामदेव का नया लुक

E9 News, देहरादून (ब्यूरो) योग गुरु स्वामी रामदेव को अपने मंच पर योग करते हुए देखा होगा। लेकिन अब स्वामी रामदेव ने मिट्टी में योग किया। शरीर को मिट्टी पर लपेट कर स्वामी रामदेव करीब एक घंटे तक योगासन किये। दरअसल, योग के क्षेत्र में देश का नाम सात समंदर पार तक पहुंचाने वाले स्वामी रामदेव ने एक और मुकाम हासिल किया है। हरिद्वार से अलग-थलग जंगलों में बने स्वामी रामदेव के महत्त्वकांक्षी प्रोजेक्ट योग ग्राम में 12 मार्च को स्वामी रामदेव विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोलने जा रहे हैं।
हांलाकि जानकारी के अनुसार ये केंद्र पूरी तरफ से VIP होगा। इसमें पंचक्रम और नेचुरल पद्धति से इलाज किया जायेगा। इसके साथ ही और भी बहुत सी चीजें भारत में पहली बार इस केंद्र में लोगों के लिए होंगी। बताया जा रहा है कि प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ भारत सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली करेंगे। सब कुछ ठीक है या नहीं और केंद्र में सभी चीजें उपलब्ध है भी या नहीं इसके लिए खुद स्वामी रामदेव ने योग ग्राम में हर वो चीज को अपने ऊपर करवाया जो यहां होने वाली हैं। सबसे पहले स्वामी रामदेव ने यहां मिट्टी स्नान किया। कहा जाता उसके बाद स्वामी रामदेव ने शरीर में मिट्टी लपेट कर योगासन भी किये। स्वामी रामदेव के इस संस्थान की विशेषता है कि ये शहरी शोरगुल्ल से बहुत अलग है और शायद यही कारण है की इस संस्थान में अभी भी बीजेपी के कई विधायक चुनावी थकान मिटा रहे हैं।