June 16, 2026

E9 News

Search for the Truth

फ्रांस में सभी मस्जिदें बंद करवा दी जाएंगी, देश से निकाल देंगे कट्टरवादीः मरीन ली पेन

E9 News, पेरिसः फ्रांस में राष्ट्रपति पद कि राइट विंग की उम्मीदवार मरीन ली पेन ने कहा है कि कि अगर वो चुनाव जीतती हैं तो फ्रांस की सभी मस्जिदों को बंद करवा दिया जायेगा। इस ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी ली पेन के सपोर्ट में अपील की है। पेन ने भी ट्रम्प की तरह मुस्लिमों पर सख्त कार्रवाई का वादा किया हैष पेन ने कहा है कि वे देश में सभी मस्जिदें बंद करवा देंगी। नफरत फैलाने वालों को देश से निकाला जाएगा। नेशनल फ्रंट पार्टी की कैंडिडेट मरीन ली पेन ने कहा कि वे फ्रांस में सभी इस्लामी मस्जिद बंद करवाएंगी, नफरत फैलाने वाले सभी धर्मगुरुओं को फ्रांस से निकाल देंगी। सीमा पर चौकसी बढ़ाते हुए रिफ्यूजियों को देश में नहीं आने देंगी। ली पेन ने यह भी कहा कि कट्टरवाद फैलाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के निगरानी में जितने लोग हैं, उन्हें देश से निकाल दिया जाएगा। अगर वे फ्रांस की नागरिकता ले चुके हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाएगा। ली पेन अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वे फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी. ली पेन 2012 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रह चुकी हैं।