E9 News, हमीरपुरः पंजाब के नक्शे कदम पर चल चुके हिमाचल के लिए बुरी खबर है। प्रदेश के ज्यादातर युवा नशे के मकड़जाल में बुरी तरह से फंस चुके हैं। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हर रोज पकड़ी जा रही नशे की भारी भरकम खेप ने पुलिस के साथ-साथ यहां के बुद्धजिवियों के होश भी उड़ा दिए हैं। ताजा मामले में पुलिस ने एक महिला से करीब साढ़े 4 किलो चरस बरामद की है। हालांकि जिस गाड़ी में महिला सवार थी, उसका ड्राइवर मौका पाकर वहां से भाग निकला। जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर के भोरंज में पुलिस ने एक महिला से करीब साढ़े किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी महिला सीता देवी कुल्लू के सैंज की रहने वाली बताई जा रही है। यह महिला भोटा के टैक्सी चालक सुशील कुमार के साथ सैंज से भोरंज आ रही थी कि पुलिस ने भोरंज में टैक्सी की जब चेकिंग की कार में चरस बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह खेप कहां से लाई जा रही थी और आगे कहां ले जाई जा रही थी। इसकी जांच की जा रही है। फरार ट्रैक्सी चालक की धरपकड़ के लिए भी कोशिशों की जा रही हैं।
More Stories
n5bsgcv7qp112wggcd
बांग्लादेश: ढाका यूनिवर्सिटी में हिन्दू छात्रों को परोसा बीफ
मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी राहत : मोदी