June 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

भारत के लोग रात में नींद लेने के मामले में पीछे

E9 News, नई दिल्ली: फिटनेस सॉल्यूशंस फर्म फिटबिट के अनुसार भारत के लोग दुनियाभर में नींद लेने के मामले में पीछे हैं। भारतीय एक रात में औसतन छह घंटे 55 मिनट ही सोते हैं। इस फर्म ने 18 देशों में सर्वेक्षण किया। भारत के लोग सोने के मामले में सिर्फ जापान से आगे हैं। जापान के लोगों के सोने का औसत छह घंटा 35 मिनट है। न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के लोग औसतन सबसे ज्यादा नींद लेते हैं। यहां के लोग रात में क्रमश: सात घंटा 25 मिनट, सात घंटा 16 मिनट और सात घंटा 15 मिनट की नींद औसतन लेते हैं। फिटबिट ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘‘साल 2016 के जनवरी से लेकर दिसंबर तक एकत्रित किए गए फिटबिट के आकंड़ों पर यह रिपरेट आधारित है। यह रिपोर्ट इस बात का भी खुलासा करती है कि एशिया के लोग अमेरिकी और यूरोपिय लोगों की तुलना में कम सोते हैं।