September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

मशीनरी खरीद घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में जाने की आशंका : सन्नी सहोता

E9 News, जालन्धर (मोनू सभ्रवाल) नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन ने जालन्धर नगर निगम में मशीनरी खरीद घोटाले के ठंडे बस्ते में जाने की आशंका व्यक्त की है। आज यहां यूनियन के दफ्तर में हुई बैठक में महासचिव सन्नी सहोता ने कहा कि इस बड़े घोटाले में उच्चाधिकारी शामिल है, इसलिए यूनियन को यह आशंका है कि इस की जांच ठंडे बस्ते में चली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कोशिश की जा रही है कि घोटाले का आरोप सिर्फ गाडिय़ां सप्लाई करने वाली कम्पनियों पर डाल दिया जाए और अधिकारी साफ बच निकले। उन्होंने कहा कि यह बहुकरोड़ी घोटाला अधिकारियों की मिली भगत के बिना हो ही नहीं सकता। गौरतलब है कि मशीनरी युक्त वाहनों की खरीद में यह बात सामने आई थी कि पुराने टायर और पुरानी चैसियां लगाकर खरीद की गई है। बैठक में मुकेश शम्मी, अनिल सभ्रवाल, विक्रम कल्याण, देवानंद, कौशल, कमल थापर, मिहमल सोंधी, पीटर साईं, राजन हंस, अनिल सोंधी आदि शामिल थे।