July 31, 2026

E9 News

Search for the Truth

महाराष्‍ट्र समेत 8 राज्यों में 14 मई से रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

E9 News, नई दिल्ली (ब्यूरो) ईंधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को देखते हुए 14 मई से 8 राज्यों में पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे. पेट्रोल पंप मालिकों के एक संगठन ने सोमवार को इस निर्णय की घोषणा की. भारतीय पेट्रोलियम डीलरों के कंसोर्टियम के कार्यकारी समिति सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के करीब 20 हजार पेट्रोल पंप हर रविवार को 24 घंटे बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन जल्द इस फैसले से तेल मार्केटिंग कंपनियों को अवगत करा देगा.