September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

रेप पीड़िता ने पुलिस पर अारोपी के साथ मिले होने का लगाया अारोप

E9 News, जालंधरः बलात्कार का शिकार हुई न्यू गांधी नगर की रहने वाली पीड़ित महिला ने अाज एक प्रैस कांफ्रैंस कर पुलिस पर अारोपी के साथ मिले होने का अारोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 9.30 के करीब उसे घर में अकेली देखकर उसके साथ बलात्कार किया गया। इस बात की जानकारी थाना नं. 8 की पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने उस दिन कोई कार्यवाई नहीं की। पीड़िता ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने अारोपी सौरव को वीआईपी ट्रीटमैंट देकर कुर्सी पर बिठाए रखा। काफी मुशक्त के बाद को पुलिस ने 19 फरवरी को सौरव के खिलाफ पर्चा दर्जा किया अौर उसका मैडीकल करवाया। अाज 5 दिन के बाद भी पुलिस ने सौरव को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता का अारोप है कि सौरव के पिता मनोहर शराब माफिया से संबंध रखते हैं अौर उनके संबंध एक राजनीतिक लोकल एम.एल.ए. के साथ हैं। उसके अनुसार एम.एल.ए.की मदद से पुलिस पर दबाव बना हुअा है। प्रैस कांफ्रैंस में पीड़िता ने कहा कि अगर पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार नहीं किया तो वह अपने परिवार के साथ कमिश्नर दफ्तर के अागे मरण व्रत बैठेगी अौर न्याय के लिए हाईकोर्ट जाएगी।