E9 News, नई दिल्लीः 24 फरवरी यानी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अलगाववादियों ने घाटी में प्रदर्शन की घोषणा की थी लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि 24 को ही हिंदुओं का त्योहार महाशिवरात्री है तो उन्होंने प्रदर्शन का प्रस्ताव वापस ले लिया। शैयद अली शाह गिलानी वाले हुर्रियत गुट के प्रवकता अयाज अकबर ने बताया कि अन्य गुट भी इस तारीख को प्रदर्शन को लेकर पुनर्विचार कर रही हैं। मीरवाइज उमर फारुख के नेतृत्व वाले गुट के प्रवकता शाहिद उल इस्लाम ने कहा कि हम इस बात पर विचार-विमर्श कर रहे हैं और प्रदर्शन की अगली तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जुम्मे के दिन ही महा शिवरात्री पड़ने को लेकर प्रदेश का प्रशासन भी सतर्क है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लोगों से किसी अनजान या संदिग्ध वस्तु को न छूने की सलाह दी गई है और पुलिस को तत्काल सूचित करने को कहा गया है।
More Stories
n5bsgcv7qp112wggcd
पति का कत्ल कर पत्नी रात भर आशिक के साथ सोई रही
लड़की से शादी की और फिर उसके साथ करता रहा रेप