September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

सीएम रावत ने हरकी पैड़ी पर लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

E9 News, देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के सभी मंत्रियों ने स्वच्छता के मुहीम के मोर्चे पर उतर आए। जिसके बाद मंत्रियों ने विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाया। खुद सीएम रावत ने हरकी पैड़ी पर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और गांधी जी के इस संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विधायक प्रेम चंद अग्रवाल भी शामिल हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सफाई अभियान से जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू थामकर सफाई की। रुडक़ी में आदर्शनगर में सफाई की गई। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा के साथ अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान 300 मीटर सडक़ की सफाई की गई। विकासनगर में राज्यमंत्री रेखा आर्य ने मंडी चौक पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मौजूद लोगों को राज्यमंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अभियान में प्रदेश के सभी कैबिनेट व राज्यमंत्री शामिल रहे। बता दें कि पूरे अभियान के दौरान सभी मंत्री उत्तराखंड को विकास की नई उचांई देने की बात कह रहे थे।