June 16, 2026

E9 News

Search for the Truth

3 मई को लोकपाल अवैध निर्माण की शिकायतों पर करेंगे कार्रवाई

E9 News, जालंधर (मनोज शर्मा) जालंधर-नगर निगम के अधीन अवैध तरीके से बनी बिल्डिंगों की जांच करने लोकपाल पंजाब 3 मई को जालंधर आ रहे है। लोकपाल श्री एस के मित्तल 3 मई को 10:30 बजे नगर निगम जालंधर पहुचेंगे और अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ जो शिकायत लोकपाल पंजाब चंडीगढ़ के पास पैंडिंग है उसकी जांच कर सुनवाई करेंगे। गौरतलब है कि शहर में कई अवैध बिल्डिंग बनी है यह अवैध बिल्डिंगें नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से बन जाती है और सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया जाता है।पिछले कुछ महीनों के दौरान जालंधर में कई अवैध बिल्डिंगों का निर्माण बिना चेंज ऑफ लैंड यूज़ किये और बिना नक्शा पास करवाए किया गया है। जिसकी शिकायत शहर के कुछ जागरूक लोगों ने निगम कमिश्नर को की थी। निगम द्वारा अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ शिकायत के बावजूद भी करवाई नही होने पर उन जागरूक लोगों ने इसकी शिकायत लोकपाल पंजाब को की थी।इन्हीं पैंडिंग पड़े मामलों की जांच करने लोकपाल पंजाब 3 मई को नगर निगम आ रहे है।लोकपाल पंजाब के जालंधर आने की भनक लगने से नगर निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की सांसें फूलने लग गई हैं।