September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

TCS को पीछे छोड़ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे बहुमूल्य कंपनी का दर्जा किया हासिल

E9 News, नई दिल्ली (ब्यूरो) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से सबसे बहुमूल्य कंपनी का मुकाम फिर हासिल कर लिया है। 4 साल बाद वह फिर से सर्वोच्च पर पहुंची है। IT क्षेत्र की कंपनी TCS को पीछे छोड़कर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह मुकाम हासिल किया है कारोबार बंद होने के समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,60,518.80 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह TCS के 4,58,932.37 करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरसा से 1,586.43 करोड़ रुपए ज्यादा है। बंबई शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.19% की बढ़त से 1,416.40 रुपए पर बंद हुआ। TCS का शेयर 0.77% के मुनाफे से 2,329.10 रुपए पर बंद हुआ। करीब 4 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़कर TCS सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी। रिलायंस जियो के बारे में अंबानी ने कहा कि जियो अपने ग्राहकों को श्रेष्ठ गुणवत्ता वाली व दुनिया की सबसे किफायती डेटा व वायस सेवाएं देने को प्रतिबद्ध है।