September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

डेरा सच्चा सौदा के दो लोगों की गोली मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी में कैद

E9 News, लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में डेरा सच्चा सौदा के दो लोगों की गोली मारकर हत्या होने के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अज्ञात हमलावरों ने हत्या को लुधियाना के अन्ना मंडल के जघीरा गांव में अंजाम दिया। बताया जा रहा है मारे गए दोनों लोग रिश्ते में पिता और बेटे थे। हत्या की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि सीसीटीवी में हमलावरों का चेहरा साफ-साफ नहीं दिखा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन अभी भी हमलावरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि पंजाब में डेरा सच्चा सौदा संगठन का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है और गुरमीत राम रहीम अभी इसके प्रमुख हैं। डेरा सच्चा सौदा का दूसरें संगठनों के साथ संघर्ष का पुराना इतिहास रहा है।