September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

बाजार में आई और आते ही छा गई ‘मोदी’ और ‘डिंपल’ पिचकारी

E9 News, इलाहाबादः इलाहाबाद में बाजारों में ‘डिंपल’ पिचकारी उतर चुकी है और इसका काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यही है कि ‘डिंपल’ पिचकारी पहली बार बाजार में आई और आते ही छा गई है। ‘मोदी’ पिचकारी को होली पर सबसे ज्यादा डिंपल पिचकारी से ही खतरा है।
अखिलेश, राहुल और प्रियंका पिचकारी भी बाजार मेंः डिंपल के साथ अखिलेश पिचकारी, राहुल पिचकारी और प्रियंका पिचकारी भी बाजार में है लेकिन इस रेस में ‘गधा’ भी पीछे नहीं है होली के पिचकारी बाजार में उसने भी अपनी पैठ बना ली है।
50 से 300 रुपए तक की पिचकारीः बाजार में पिचकारी की कीमत 50 से 300 रुपए तक है। पिचकारी बाजार में अभी 50 से 300 रुपए तक की पिचकारी ज्यादा आई है। प्लास्टिक पिचकारी की खरीद बाजार में ज्यादा हैं, तो वहीं टैंक और बंदूक स्टाइल की पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध हैं।