September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

कोल्हापुर में फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर तोड़फोड़, लगाई आग

E9 News, मुंबईः फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर कल रात कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी जिससे वहां हड़कंप मच गया। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चल रही थी और तभी कुच अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और सेट पर आग लगा दी। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। निर्देशक संजय लीला भंसाली भी सुरक्षित हैं। ये पहली बार नहीं है जब संजय लीला भंसाली और उनकी इस फिल्म पर निशाना साधा गया हो। कुछ वक्त पहले जब फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही थी तो उस वक्त राजपूत करणी सेना के समर्थकों ने सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया और भंसाली के साथ मारपीट भी की। इस घटना की सभी ने निंदा की। इन लोगों का कहना था कि भंसाली इस फिल्म को सही तरह से नहीं बना रहे हैं और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी। इसी के चलते लंबे वक्त से फिल्म की शूटिंग बंद पड़ी थी और अब जब शूट शुरु हुआ तो कुछ अज्ञात लोगों ने सेट पर जाकर आग लगा दी।