September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

ब्यास दरिया में डूबे 3 नौजवानों में से 1 की लाश मिली

E9 News, टांडा (सोहन सभ्रवाल) ब्यास दरिया में गत दिवस 3 नौजवानों के डूबने के कारण उनकी तलाश में जिला प्रशासन ने सेना तथा पी.ए.पी. के गोताखोरों को बुलाया है।  सेना सांय तक युवकों को ढूंढने में असफल रही। इस अभियान में स्थानीय गोताखोर भी सहयोग कर रहे हैं। जैसे-जैसे समय अधिक होता जा रहा है बच्चों के परिवार वालों तथा प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। सूत्रों के अनुसार 3 नौजवान अरविन्द्र सिंह उर्फ रमन निवासी बल्ला, सुरिन्द्र सिंह निवासी बाठां तथा कर्ण सिंह निवासी गांव बल्ला गत दिवस दरिया में नहाते हुए डूब गए थे। भारतीय सेना के गोताखोरों ने इन बच्चों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया था तथा मोटर बोट, लाइफ जैकेट तथा जे.सी.बी. मशीनों की मदद से बच्चों की तलाश की जा रही है। आज सेना ने एक नौजवान अरविन्द्र सिंह उर्फ रमन सुपुत्र दविंदर सिंह, निवासी बल्ला की लाश मिल गई है। पूरे घटनाक्रम पर हमारी टीम अपनी नजर बनाए हुए रखी है।