September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

हर घर की मदद से ओंकारेश्वर में बनेगी शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा

e9 news, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांस्कृतिक एकता के जन आंदोलन के प्रणेता, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना की तैयारियों की समीक्षा की। आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा ओंकारेश्वर में स्थापित की जाएगी। अष्टधातु से निर्मित होने वाली 108 फुट ऊंची प्रतिमा के लिये घर-घर से धातु का संग्रहण किया जायेगा। धातु संग्रहण का व्यापक अभियान जून से चलाया जायेगा। साथ ही एक मई को आचार्य शंकर दिवस मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य भारतीय सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा निर्माण में जन-जन की सहभागिता के लिये घर-घर से धातु इकट्ठी की जायेगी। जो भी धातु जिस रूप में दी जाये, उसे संकलित किया जाये। प्रतिमा स्थापना के लिये स्थान के चयन में संतों की भागीदारी ली जाएगी।