September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

अदालत के फैसले के विरोध में रोष प्रदर्शन 12 को

E9 News जालंधर: (Ramesh Gaba): गड़चिरोली की जिला अदालत द्वारा गैर कानूनी गतिविधियों के लिए पांच लोगों को उम्र कैद की सजा देने के विरोध में ऑपरेशन ग्रीन हंट विरोधी लोकतांत्रिक फ्रंट ने 12 अप्रैल को पंजाब के मोगा में रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की है। फ्रंट के संयोजक डॉ. परमिंदर ने बताया कि गड़चिरोली जिला अदालत ने ग़ैर कानूनी गतिविधियां निरोधक कानून के तहत पाँच लोगों को उम्र कैद और एक व्यक्ति को दस साल की सख़्त सजा सुनाई है। उन्होंने कहा कि उम्र कैद की सजा पाने वालों में दिल्ली विश्वविद्यालय के अपाहिज प्रो. जी.एन. साईबाबा, राजनैतिक कैदियों की रिहाई के लिए काम करने वाला हिंदुस्तान टाइम्स के पूर्व पत्रकार प्रशांत राही, जे.एन.यू. का विद्यार्थी और सांस्कृतिक कामगार हेम मिश्रा, महेश टिरकी और पांडु नरोटे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग सरकार की लोक विरोधी नीतियाें और सरकारी अत्याचार के विरुद्ध लिखने और बोलने वाले कार्यकर्ता हैं।