September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

एयर इंडिया ने गायकवाड़ पर से प्रतिबंध हटाया

E9 News नयी दिल्ली: सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के उसकी फ्लाइटों में यात्रा पर दो सप्ताह से लगा प्रतिबंध हटा लिया है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया “नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर एयर इंडिया ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध हटा लिया है। ” श्री गायकवाड़ पर 23 मार्च को एयर इंडिया के एक 60 वर्षीय कमर्चारी को चप्पल से पीटने का आरोप है।