September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार किए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी

E9 News, सोपोर (साजिद मनुवार्डी) जम्मू कश्मीर राज्य के सोपोर में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता हासिल हुई है, सोपोर जिले में ख़ुफ़िया जानकारी मिलते ही कार्रवाई करने पर 2 आतंकवादियों को जीवित पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों आतंकवादी का सम्बन्ध हिजबुल मुजाहिद्दीन से है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों आतंकवादी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फ़िराक़ में थे। फ़िलहाल दोनों आतंकवादियों से प्रारम्भिक पूछताछ करने के बाद आगे की जाँच शुरू हो गई।
इससे पहले बीते सोमवार को CRPF की 92वी वाहिनी के जवानों के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में एक घायल जवान शहीद हो गया है। यह हमला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंथाचौक से कुछ ही दूरी पर सेमपोरा में हुआ था। इस हमले में 6 सीआरपीएफ के जवान और एक स्थानीय युवती जख्मी हो गई थी। इस घायल जवानों में से एक जवान शहीद हो गया है, वहीं बाकि 5 अन्य जवानों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।