September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

अप्रैल के अंत में लांच होगा फिल्म ‘ट्यूबलाइट’

E9 News मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए बीते कुछ सालों में ईद का त्योहार काफी लकी रहा है. उनकी ज़्यादातर फ़िल्में इसी दिन रिलीज़ होती हैं और सुपरहिट की लिस्ट में शुमार हो जाती हैं. सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज से पहले ही 132 करोड़ की कमाई करके चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म के ट्रेलर का फैन्स बेसब्री से इंतिजार कर रहे हैं.इस साल भी ईद पर सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ आ रही है. निर्देशक कबीर ख़ान और सलमान से कोई पंगा लेना नहीं चाहता. लेकिन इस बार सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को टक्कर मिलने वाली है’ और यह टक्कर देंगे सनी देओल क्योंकि इस ईद सनी देओल अपनी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ लेकर आ रहे हैं.कबीर खान ने कन्फर्म किया है कि इस फिल्म का टीज़र इसी महीने के अंत में रिलीज़ किया जाएगा. उन्होंने कहा आज के वक्त में फिल्मों को हिट कराने के लिए मार्केटिंग बहुत जरूरी है इस तथ्य से कबीर थोड़ा असहमत नजर आए. मैं मार्केटिंग को लेकर पागल हो जाने के पक्ष में नहीं हूं. आप जितना ज्यादा लोगों को यह बताने में वक्त लेते हैं कि आप आ रहे हैं और इस तारीख को आ रहे हैं तो कई बार यह जरूरत से ज्यादा हो जाता है. हम पहले टीजर और फिर ट्रेलर रिलीज करेंगे, मैं अभी आपको पूरी बात नहीं बताऊंगा. चलिए हम यह लोगों पर छोड़ देते हैं कि वह ट्रेलर देखें और तय करें कि हम क्या कहना चाहते हैं. कबीर खान ने कहा, ‘हम अप्रैल के अंत में इस फिल्म का टीज़र लॉन्च करेंगे और फिर मई में लॉन्च किया जाएगा ट्रेलर. लोगों ने पूछा कि हम ट्रेलर इतनी देर से क्यों रिलीज़ कर रहे. मैं उनमें से हूं जो खाली समय को अपनी और ज्यादा मार्केटिंग में खर्च नहीं करते, बल्कि रिलीज़ के समय ही ऐसा करने में यकीन करते हैं.