November 1, 2026

E9 News

Search for the Truth

हरियाणा की बहू को पछाड़ आगे निकली पंजाब की बहू, जीता मिसेज आरचर्ज का खिताब

E9 News, चंडीगढ़ (ब्यूरो) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शहर पटियाला की 41 साल की रूचि नरूला ने हाल ही में हुए आरचर्ज मिसेज का टाइटल अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने मिसेज ब्यूटीफुल का सब टाइटल भी अपने नाम कर लिया है। इन्होंने यमुनानगर की प्रीति को फाइनल राउंड में मात दे दी। बता दें रूचि नरूला के पति बिजनेसमैन हैं और वह दो बच्चों की मां हैं। रूचि के बेटे की उम्र  19 और बेटी 17 साल की है। इस मुकाम को हासिल करने के बाद नरूला ने कहा कि उसने कभी सोचा भी न था कि वह घरेलू जीवन से बाहर निकलकर कभी ऐसा भी मुकाम हासिल कर पाएगी। उन्होंने कहा कि वह कभी भी जिम नहीं गई। वह सिर्फ सुबह और शाम 40 मिनट की सैर कर खुद को फिट रखती आई हैं। रुचि कहती हैं कि वह आज जहां पहुंची हैं ये दोस्तों और परिवार वालों की दुआओं का नतीजा है।
इस उपलब्धि ने उन्हें इस कदर प्रेरित किया है कि अब वह साउथ अफ्रीका में होने वाले मिसेज यूनिवर्स का खिताब जितने के लिए भी जाएगी। इससे पहले उन्हें घर के कामों के अलावा कोई और काम सूझता ही नहीं था। उनके साथ इस मुकाबले में हरियाणा के यमुनानगर की प्रीति जौहर भी अपना जोहर अजमा रही थी । प्रीति शहर के वार्ड न. 6 से भाजपा पार्टी की पार्षद हैं। खूबसूरत मुस्कान और शानदार स्टाइल ही इनकी पहचान है। दिल्ली में प्रीति अपनी खूबसूरती की की वजह से ही फाइनल राउंड में पहुचने में कामयाब रहीं। प्रीति जौहर ने बताया कि मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में 46 महिलाएं पहुंची थी। जिन को  आयोजकों ने दो कैटेगरी में बांट दिया था। एक कैटेगरी में 40 साल से ऊपर की महिलाओं को  जबकि दूसरी कैटेगरी में 40 साल से नीचे की महिलाओं को रखा गया था।  उन्हें 40 साल से नीचे की कैटेगरी में रखा गया था।
फाइनल राउंड में सभी प्रतिभागियों की कड़ी परीक्षा लेते हुए अलग-अलग टास्क दिए गए थे। इन टास्क में अलग अलग विजेताओं की घोषणा की गई। प्रीति ने बताया कि वह मिस इंडिया बनना चाहती थी लेकिन पढ़ाई और 2003 में शादी होने के बाद मिस इंडिया बनने का ख्वाब अधूरा रह गया। प्रीति के दो बेटे हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते भी प्रीति ने फिटनेस का पूरा ख्याल रखा। इस खूबसूरती और फिटनेस की बदौलत ही अब वह यहां तक पहुंची हैं।