September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

मप्र में खजुराहो में तापमान 45.1, मौसम विभाग ने 24 घंटों में लू चलने की चेतावनी की जारी

E9 News, भोपाल (ब्यूरो) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह से तेज धूप है. राज्य में खजुराहो सबसे गर्म रहा जहां तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य में गुरुवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप रही, जिसके चलते सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल, सागर, रीवा व जबलपुर संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. बीते 24 घंटों में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा।