June 16, 2026

E9 News

Search for the Truth

उत्तराखंड में मौसम तल्ख, दून में पारा अब भी 35 डिग्री

E9 News देहरादून: मौसम के तेवरों के चलते उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों जैसे देहरादून में गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट गए है। पिछले एक हफ्ते में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रिर्काड तोड़ गर्मी हुई। रविवार को राजधानी देहरादून का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज हुआ। यहां मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान आज 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा और वह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आज भी आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना जतायी है। हालांकि, राज्य में विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ. जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वष्रा या गरज के साथ वष्रा की संभावना भी व्यक्त की गयी है।