September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

जब कंगना रनौत का मन हुआ कि सुगंधा मिश्रा को थप्पड़ मार दें

E9 News, मुंबईः कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान वो टैलेंट शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन-2’ में गेस्ट बन के पहुंची। वहां कंगना के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें हास्य कलाकार व अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा को थप्पड़ मारे का मन करने लगा। दरअसल शो में कोच के रूप में नजर आने वाले गायक सलीम मर्चेट और शान ने सुगंधा मिश्रा को कंगना की मिमिक्री करने को कहा। ये सब जानते हैं कि सुगंधा, कंगना सहित तमाम हीरोइन की मिमिक्री बहुत अच्छी करती हैं। इसपर कंगना ने कहा ‘मुझे मन हो रहा है कि सुगंधा को थप्पड़ मार दूं’। सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि कंगना के हैरान करने वाले बयान के बाद उहापोह की स्थिति पैदा हो गई, जो निश्चित रूप से सुगंधा के लिए अजीब क्षण था, लेकिन उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और शूटिंग जारी रखी।