September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

दो बाइकों के बीच भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

E9 News, भाटापारा (शिव शर्मा) भाटापारा एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की भयानक मौत हो गई। हादसा भाटापारा क्षेत्र के रोहरागांव में रविवार को दो बाइकों के बीच भिड़ंत होने से हुआ। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक टिकुलिया गांव के रहने वाले दंपत्ति शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही बुलट ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनके बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
सीएम का ऐलानः पंचायत चौकीदारों की नियमिति को बनेगी नीति
हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि वह बाइक के भिड़ने के बाद इधर-उधर गिर पड़े और सिर व छाती में गंभीर चोटें लगने के कारण, उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद भाटापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की खबर सुनते ही रोहरागांव में मातम पसर गया है।