September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो पुलिसवाले शहीद

E9 News रांची: झारखण्ड के घोर नक्सल प्रभावित सिमडेगा जिले के बानो में शनिवार देर रात पीएलएफआई उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें बानो थाना प्रभारी विद्यापति सिंह (36) समेत एक सिपाही राजू बिरूली (30) शहीद हो गए। जबकि एक अन्य सिपाही लौरिक सिंह घायल हुए हैं। गोली उनके कान के पास लगी है। हालांकि वो खतरे से बाहर हैं। बानो पुलिस को शनिवार को पीएलएफआई उग्रवादियों के महाबुवांग गांव में होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर बानो थाना प्रभारी विद्यापति सिंह पुलिस बल के साथ उग्रवादियों को घेरने पहुंचे। नक्सलियों से सामना होने पर थाना प्रभारी ने उन्हें सरेंडर करने को कहा। करीब सात की संख्या में मौजूद उग्रवादियों ने हाथ खड़े कर सरेंडर करने का नाटक किया। इसके बाद उग्रवादियों ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया। गोली थाना प्रभारी विद्यापति सिंह और सिपाही तुराम बिरूली को लगी। इसके बाद सभी नक्सली मौके से फरार हो गए।