September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

ब्रिटेन से कोहिनूर हीरा भारत लाने के मुद्दे पर sc का हस्तक्षेप करने से इनकार

E9 News, नई दिल्ली (ब्यूरो):ब्रिटेन से कोहिनूर हीरा भारत लाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है. शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि वह कोहिनूर वापस लाने को लेकर केंद्र सरकार की कोशिशों से संतुष्ट है. भारत सरकार को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिककर्ता के इस आग्रह को ठुकरा दिया कि कोहिनूर हीरा को वापस लाने के भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की अदालत निगरानी करे. कोर्ट ने कहा, ‘हम किसी दूसरे देश (ब्रिटेन) को नीलामी की प्रकिया रोकने का आदेश नहीं दे सकते हैं.’ यहां बताना प्रासंगिक होगा कि सिखों से युद्ध के बाद जब ब्रिटेन ने सिख शासित अविभाजित पंजाब पर कब्जा किया था, तब महारानी विक्टोरिया को उपहार में 108 कैरेट का कोहिनूर हीरा दिया गया था. इस कोहिनूर हीरा को टावर ऑफ लंदन में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. भारत के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ईरान भी इस बेशकीमती हीरा पर अपना दावा जताते हैं.