September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

सोना एक माह के उच्चस्तर पर, चांदी भी मजबूत

E9 News नई दिल्ली :  विदेशों में मजबूती के रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताआें की लिवाली बढऩे के कारण बीते सप्ताह भी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी कायम रही. सप्ताह के दौरान सोना एक माह के उच्चस्तर 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताआें का उठान बढऩे के कारण चांदी की कीमत भी 43,000 रुपए प्रति किलो के स्तर को छू गई. सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि भू.राजनीतिक तनाव के कारण विदेशों में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: बहुमूल्य धातुआें की कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,287.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.52 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में चालू शादी-विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताआें की लिवाली बढऩे से भी तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ.