September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

सोशल मीडिया पर ललित मोदी का नया खुलासा, नहीं जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस!

E9 News, मुंबईः पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद रेड कॉर्नर नोटिस वापस ले लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए ललित मोदी ने खुद ट्वीट करके की है। ललित मोदी का दावा है कि उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भारत सरकार की अपील को इंटरपोल ने खारिज कर दिया है। ललित मोदी ने 24 मार्च, 2017 के इंटरपोल के फैसले की कॉपी जारी की है।
ललित मोदी के अनुसार उसकी लिस्ट में ललित मोदी का नाम नहीं है। इस फैसले को आधार बनाते हुए ललित मोदी की ओर से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कहा गया है कि भारत सरकार की दलीलों को इंटरपोल ने स्वीकार नहीं किया है। वित्तीय अनिमियतता और बाद में आईपीएल में दूसरी आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप में फंसने के बाद ललित मोदी 2010 में भारत से बाहर निकल गए थे। मोदी को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कराने की कोशिशें अब भी जारी हैं।
ललित मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय भी साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 425 करोड़ रूपए के टेलीविजन अधिकारों को लेकर वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप और मल्टी स्क्रीन मीडिया के बीच एक समझौते के संबंध में जांच कर रहा है। इस बाबत ईडी को मुंबई की एक अदालत भारत लाने की अनुमति भी दे चुकी है।