September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरा

E9 News, जालंधर (मोनू सभ्रवाल) थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो काफी समय से अपनी सौतेली बेटी से ही दुष्कर्म कर रहा था। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि लखवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी चिट्टी 13 साल की लड़की ट्विंकल(काल्पनिक नाम)18 मार्च 2017 को एक्टिवा पर गई थी और जाते समय मोबाइल और दुकान के गल्ले से 6 हज़ार की नकदी ले गई और वापिस घर नहीं आई।उन्हें शक है कि कोई उसे बहला फुसला कर ले गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर फोन ट्रेसिंग पर लगा दिया जिसकी लोकेशन चिट्टी के सरकारी स्कूल के पास आई जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें एक्टिवा तो मिल गयी लेकिन लड़की वहां नहीं थी।जब वहां सर्च की तो पास ही हरभजन के कूंए के एक कमरे में लड़की बंधी हुई बेसुध हालत में मिली जिसे तुरन्त निजी अस्पताल दाखिल करवाया जहाँ होश में आने पर लड़की ने बताया कि उसकी माता परमजीत की लखवीर से दूसरी शादी हुई थी।मैं और मेरा भाई पहले पिता बूटा सिंह के बच्चे हैं।जब माँ और भाई खेत में बने प्लाट पर पशुओं की देखभाल के लिए जाते थे तो लखवीर सिंह पीछे से डरा धमका कर मेरे साथ मुँह काला करता था।पुलिस ने डॉक्टर और लड़की की माँ की मौजूदगी में लड़की की जाँच करवा कर सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।