September 17, 2026

E9 News

Search for the Truth

डेरा प्रेमी बाप-बेटे की नृशंस हत्या, पुलिस जांच में जुटी

E9 News, जालंधर (मनु सभ्रवाल) शनिवार रात नाम चर्चा घर की कैंटीन में बैठे डेरा प्रेमियों पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई जोकि पिता पुत्र थे। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतकों में बेटे का नाम रमेश और पिता का नाम सतपाल बताया जा रहा है। इनकी कपड़े की दुकान है।  शनिवार रात आठ बजे अज्ञात लोग कैंटीन में आए और इनको गोली मारकर फरार हो गए। इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।  इस बारे में पंजाब विधानसभा चुनाव में डेरे की तरफ से शिअद-भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने की भी खबर सामने आई थी। वैसे डेरे और सिख संगठनों में भी कई बार टकराव हो चुका है जिसने मालवा में तनाव का माहौल पैदा कर दिया था। शनिवार को हुई वारदात के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है ताकि माहौल न बिगड़े। दो आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए है जिनकी तलाश में पुलिस जुट गयी है।